ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग के बाद उमराह के लिए मक्का पहुंचे Shahrukh Khan

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में है। शाहरुख जल्द ही ‘पठान’, ‘जवान’ और डंकी फिल्मों में नजर आएंगे। हाल ही में शाहरुख खान ने सऊदी अरब में अपनी फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग खत्म की है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। इसके बाद किंग खान ने पवित्र शहर मक्का का दौरा किया और मक्का की इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह की है। बता दें कि उमराह तीर्थयात्रा हज की तरह है। हालांकि, हज के लिए एक निश्चित समय होता है, लेकिन उमराह कभी भी किया जा सकता है। शाहरुख खान की उमराह की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शाहरुख खान की मक्का यात्रा की तस्वीरें उनके एक इंस्टाग्राम फैन अकाउंट से साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान बिल्कुल अलग लिबास में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख को पवित्र स्थान पर लोगों से घिरे देखा जा सकता है। फैन अकाउंट से एक्टर की दो फोटोज शेयर की गई हैं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने ‘डंकी’ की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने कल ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी थी कि फिल्म ‘डंकी’ का सऊदी अरब शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है। वीडियो में शाहरुख ने फिल्म के कलाकारों और टीम को भी धन्यवाद दिया। साथ ही सऊदी अरब के संस्कृति और फिल्म मंत्रालय को भी धन्यवाद कहा। इसके बाद शाहरुख मक्का की इस्लामी तीर्थयात्रा उमराह करने के लिए गए।

Related Articles

Back to top button