ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Boman Irani Birthday:अभिनेता बोमन ईरानी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं

बोमन ईरानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं,जिन्होंने अपने शानदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के बल पर लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। ‘3 इडियट्स’ के वायरस हो या ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के डॉ. अस्थाना हर किरदार में बोमन ईरानी खुद को बखूबी से ढालना जानते हैं।2 दिसंबर 1959 को महाराष्ट्र में जन्मे बोमन ईरानी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

बोमन ईरानी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले वह वेटर की नौकरी करते थे। अभिनेता ने दो साल तक मुंबई के ताज होटल में वेटर और रूम सर्विस स्टाफ के रूप में काम किया है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ ही काम करने में जुट गए और 14 साल तक मां के साथ बेकरी में काम किया। लेकिन बोमन ईरानी की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक कोरियोग्राफर से हुई मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी।

2003 में आई ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से बोमन ईरानी की किस्मत चमकी और उन्हें डॉक्टर अस्थाना के किरदार में काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने ‘लक्ष्य’, ‘वीर-जारा’, ‘पेज-3’, ‘नो एंट्री’ जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। ‘3 ईडियट्स’  में वायरस के किरदार में बोमन ईरानी ने लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं, अभी तक के अपने करियर में वह 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button