ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस और आप पर किए प्रहार कहा- दोनों विकास में बाधक

बनासकांठा | गुजरात में पहले चरण के मतदान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में आज बनासकांठा के धानेरा में विशाल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आप पर कड़े प्रहार किए| योगी ने कहा कि कांग्रेस और आप देश की सुरक्षा और विकास में बाधक हैं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का और काशी विश्वनाथ का भव्य कोरिडोर बने| केदारनाथ में केदारपुरी और अंबाजी में मां अंबा के धाम का विकास हो| उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों ही देश की सुरक्षा व विकास के लिए बाधक हैं| योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस कभी भी जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा सकती थी? क्या वह अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना सकती थी? अगर नहीं तो कांग्रेस को वोट देकर अपना लोकतांत्रिक अधिकार क्यों खराब करना? कांग्रेस कहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा तो खून की नदियां बहेंगी| लेकिन भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं होने दिया| जम्मू कश्मीर से धारा 370 भी खत्म कर दी और वहां किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुआ| उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं होते| उत्तर प्रदेश में आज असामाजिक तत्व सब्जियों का ठेला लगा रहे हैं| योगी ने कहा कि बनासकांठा के पशुपालकों ने कठिन परिश्रम कर एशिया की सबसे बड़ी बनास डेयरी बनाई है| विपरीत परिस्थितियों को कैसे अवसर में बदला जाए यह गुजरात की जनता ने सबको सिखाया है| उन्होंने कहा कि बनास डेयरी ने लाखों लोगों के जीवन में केवल परिवर्तन नहीं किया बल्कि गौमाताओं की भी रक्षा की है| जब देश में स्वतंत्रता संग्राम चल रहा था तब गुजरात ने गांधी जी देश को दिया था| लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्होंने अखंड भारत की स्थापना की| आज सरदार पटेल को अखंड भारत का शिल्पी कहा जाता है| जब देशभर में नाराजगी थी और आंदोलन हो रहे थे तब वर्ष 2014 में गुजरात ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी देश को दिया| उन्होंने कहा कि दुनिया के 20 बड़े देशों का जिनका विश्व पर अधिकार है ऐसे जी-20 देशों का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र को दी गई है| जिस ब्रिटन ने 200 वर्ष तक भारत पर शासन किया था उसे अर्थव्यवस्था के मामले में पछाड़कर पांचवें क्रम पर भारत पहुंच गया है| मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को आतंकवाद और नक्सवाल से मुक्ति दिलाई है|

Related Articles

Back to top button