मुख्य समाचार
ग्वालियर आपसी विवाद में छात्र को मारी गोली।
ग्वालियर के गोला का मंदिर में 12वीं के छात्र अन्नी उर्फ रोहित पाल किसी कार्यक्रम में जाने के लिए खड़ा था, तभी वहां बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र अमन यादव आया और उसने गोली चला दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। फायरिंग में अमन यादव पेट और हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं दूसरी तरफ से अन्नी पाल भी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। अमन यादव पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि दोनों गुट इलाके में अपने वर्चस्व को लेकर आपस में रंजिश रखते हैं। उसी कारण यह फायरिंग हुई है।
