ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

काम न करने वाले नर्सिंग स्टॉफ को तत्काल जारी करें नोटिस, अधिकारियों की लाइव लोकेशन मंगाए सीएमओ

आजमगढ़: आजमगढ़ डीएम विशाल भारद्वाज ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लाइव लोकेशन मंगाने के निर्देश।आजमगढ़ के डीएम विशाल भारद्वाज ने जिला स्वास्थ्य समिति और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्देश दिया कि सरकारी चिकित्सालय में डिलीवरी एवं बच्चों को दूध पिलाने के लिए जागरूक कराया जाए। इसके साथ ही डिलीवरी रूम के बाहर शिशुओं को स्तनपान कराने के निर्देश दीवारों पर प्रिंट कराना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक की आवश्यकता पर भी बल दिया। मंत्रा ऐप फीडिंग की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को संबंधित पर एमओआईसी, डीसीपीएम, डीपीएम से रिपोर्ट मंगाने के बाद वेतन रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।आजमगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीएम विशाल भारद्वाज।अधिकारियों की लाइव लोकेशन मंगाए सीएमओडीएम विशाल भारद्वाज ने सीएमओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन लाइव लोकेशन की फोटो जिला मुख्यालय मंगाई जाए। ब्लॉक पर आशाओं, एएनएम की ट्रेनिंग कर घर-घर जाकर बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ काम न करने वाले, शिथिलता बरतने वाले नर्सिंग स्टाफ, संविदा पर काम करने वालों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संबंधित मैन पावर एजेंसी से बात कर उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती सुनिश्चित की जाए और उनकी लगातार मॉनीटरिंग सुनिश्चित करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाए। सीएमओ, डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ प्रत्येक दिन चिकित्सकों की लाइव लोकेशन चेक करते हुए औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button