ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक

मोबाइल फोन इन दिनों एक बीमारी बन चुकी है। सुबह से लेकर रात तक लोग मोबाइल से चिपके रहते हैं। कई तो वॉशरूम में भी मोबइल लेकर जाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो इसके गंभीर परिणामों के बारे में जान लें।

अपने मनोरंजन के लिए वॉशरूम में मोबाइल का इस्तेमाल करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वॉशरूम में फोन का इस्तेमाल करने से आपको न सिर्फ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, बल्कि आप कई जानलेवा बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं।

पाइल्स की हो सकती है समस्या

अक्सर पाचन संबंधी दिक्कतों की वजह से लोग पाइल्स का शिकार हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉशरूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी पाइल्स की वजह सकता है। हैरान करने वाली यह बात सच है, क्योंकि मोबाइल चलाने की वजह से टॉयलेट सीट पर ज्यादा देर तक बैठे रहने से प्रेशर पड़ता है। इसके चलते पाइल्स और फिशर के होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

UTI का बढ़ सकता है खतरा

आप अक्सर सोचते होंगे कि अगर आप अपने वॉशरूम को साफ रख रहे हैं, तो इसमें कीटाणु कैसे रह सकते हैं। लेकिन आपकी यह धारणा पूरी तरह गलत है। दरअसल, टॉयलेट में कई कीटाणु और बैक्टीरिया का राज होता है। ऐसे में जब लोग मोबाइल चलाते हुए यहां काफी देर पर बैठे सकते हैं तो यह बैक्टीरिया फोन पर चिपक जाते हैं, जिससे पेट दर्द और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

टॉयलेट से पूरे घर में फैल जाते हैं कीटाणु

आप जब भी वॉशरूम में अपना मोबाइल फोन लेकर जाते हैं, तो उसके साथ वापस कई सारे कीटाणु और खतरनाक बैक्टीरिया लेकर लौटते हैं। दरअसल, टॉयलेट से आने के बाद आप अपने हाथ तो धो लेते हैं, लेकिन मोबाइल में चिपके कीटाणु आपके मोबाइल के जरिए हर जगह फैल जाते हैं, जो आपके पूरे घर के लिए खतरनाक हो सकता है।

डायरिया का बढ़ सकता है खतरा

टॉयलेट में मौजूद अलग-अलग चीजों पर ई-कोली नामक बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो सेहत को कई तरीके नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह बैक्टीरिया न सिर्फ आंतों से संबंधित गंभीर समास्याओं की वजह बन सकता है, बल्कि इससे डायरिया आदि भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button