ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

आप के बाद अब कांग्रेस ने लिखकर दिया गुजरात में आप को केवल ‘शून्य’ मिलेगा

अहमदाबाद | दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अब तक लिखकर देते थे कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस को ‘5’ से भी कम सीटें मिलेंगी| इसके जवाब में आज गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने लिखकर दिया कि गुजरात चुनाव में आप को केवल ‘शून्य’ मिलेगा| इतना ही आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढवी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे| उन्होंने कहा कि 5 साल में भाजपा की निष्फलता बताने का काम कांग्रेस ने किया हैं। आप एक मौसम आधारित पार्टी जिसके पास कार्यकर्ता नहीं हैं वे पेडवर्कर के जरिए हम पर सवाल उठा रहे हैं। रघु शर्मा ने हमारे पास आई रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की परेशानियां मतदान के रूप में सामने आएंगी। प्रधानमंत्री ने लगातार 8 महीने गुजरात को यह चुनाव जीतने के लिए दिए हैं। गृहमंत्री लगातार गुजरात में हैं। उनके मुख्यमंत्री यहां गुजरात की गलियों में घूमते हैं। कोई अच्छा कार्य किया होता तो हैरान होने की जरूरत नहीं पड़ती। उनकी सभाओं में कोई जाता नहीं कुर्सियां खाली रहती हैं। रघु शर्मा ने भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि गौरव यात्रा 10 के बदले 7 दिन में समाप्त करनी पड़ी। भाजपा जन समर्थन खो चुकी हैं। कांग्रेस की सभाओं में उम्मीद से अधिक लोग उमड़ रहे हैं। 27 साल बाद गुजरात ने परिवर्तन का मन बनाया हैं। इस बार हमारी सरकार बनेगी। कांग्रेस जिस तरह यह चुनाव लड़ रही हैं वह जीत दिलाएगी।

Related Articles

Back to top button