ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शादी के कुछ घंटों के भीतर ही मशहूर सिंगर Jake Flint का निधन

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई हैं। मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट ने शादी के कुछ घंटों बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। 26 नवबंर को सिंगर ने शादी की थी, जिसके बाद वह सोने गए और नींद में ही उनका निधन हो गया। सिंगर की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे।

जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि 26 नवंबर को ब्रेंडा फ्लिंट के साथ शादी करने के कुछ घंटों बाद ही नींद में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जेक के निधन के बाद से पत्नी ब्रेंडा ने भी फेसबुक पर पोस्ट साझा किया है। अपनी पोस्ट में ब्रेंडा फ्लिंट ने लिखा, ‘हम दोनों को अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन इस समय मुझे ये सोचना पड़ रहा है कि अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया और मुझे उसकी जरूरत है। मैं ये सहन नही कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए।’

जेक की पब्लिसिस्ट रहीं ब्रेंडा क्लाइन ने भी इस खबर की पुष्टि की और फेसबुक पर दिवंगत गायक के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने जेक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह उन्हें एक बेटे की तरह बहुत प्यार करती थी। ब्रेंडा क्लाइन ने सिंगर के परिवार और दोस्तों को संवेदनाएं भेजी हैं। जेक के निधन से फैंस भी दुखी हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button