ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

रवींद्र जडेजा ने जामनगर में किया मतदान, जानिए अब तक कहां कितनी वोटिंग हुई

गुजरात में पहले चरण का मतदान जारी है। कुल 182 सीटों में से 89 पर आज 788 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। मतदान कहीं तेज, तो कहीं धीमा हो रहा है। अधिकांश स्थानों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। जिन 89 सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां पिछली बार भाजपा को 48 और कांग्रेस को 40 सीटें मिली थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सुबह 11 बजे तक 18.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

अमरेली – 19%

भरूच – 17.57%

भावनगर – 18.84%

बोटाद – 18.50%

डांग – 24.99%

द्वारका – 15.86%

गिर सोमनाथ – 20.75%

जामनगर – 17.85%

जूनागढ़ – 18.85%

कच्छ – 17.62%

मोरबी – 22.27%

नर्मदा – 23.73%

नवसारी – 21.79%

पोरबंदर – 16.49%

राजकोट – 18.98%

सूरत – 16.99%

सुरेंद्रनगर – 20.67%

तापी – 26.47%

वलसाड – 19.57%

राजकोट: शाही परिवार के सदस्यों ने भी किया मतदान

राजकोट के तत्कालीन शाही परिवार के सदस्यों, मांधातासिंह जडेजा ठाकोर साहब और कादंबरी देवी ने मतदान किया। दोनों अपनी विंटेज कार से मतदान केंद्र पहुंचे। जामनगर से भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा के पति व क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर में वोट डाला। मतदान के बाहर जडेजा ने लोगों से भारी संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button