ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

सुखबीर बादल को त्याग पत्र देना चाहिए; कमेटी में BB जगीर कौर समेत 12 लीडर शामिल

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शिअद और पंजाब से संबंधित मामलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि उनकी जरूरत होगी तो उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे पहले बराड़ द्वारा बनाई गई SAD यूनिटी कॉर्डिनेशन कमेटी में 12 नेताओं को शामिल किया गया।जगमीत बराड़ ने कहा कि उन्होंने पूर्व सांसद और पूर्व कोर कमेटी सदस्य होने के नाते यह कमेटी सभी की सलाह पर बनाई है।इनमें BB जागीर कौर, सुच्चा सिंह छोटेपुर, निर्मल सिंह काहलों, डॉ. रत्न सिंह अजनाला, आदेश प्रताप सिंह कैरों, गगनजीत सिंह समराला, सुखविंदर सिंह औलख, अनिंदर सिंह पखोके, रविकरण सिंह काहलों, अमरदीप सिंह मांगट, हरबंस सिंह मांझपुर, बेगम परवीन नुसरत और नरेंदर सिंह कलेका समेत अन्य लीडर शामिल रहे। ​​बैठक में अकाली दल के 5 साल के एजेंडे होंगे तयजगमीत सिंह बराड़ ने बताया कि इससे पहले SAD यूनिटी कॉर्डिनेशन कमेटी में 16 मेंबर थे। अब 12 और मेंबर जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 9 दिसंबर को SAD यूनिटी कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है। इसमें अकाली दल के अगले 5 साल के दौरान क्या एजेंडे रहेंगे, यह स्पष्ट किया जाएगा। इससे पहले बीबी जगीर कौर ने भी 6 दिसंबर को मीटिंग बुलाई है।जगमीत बराड़ ने कहा कि कमेटी द्वारा तीन कन्वेंशन, बठिंडा, तरनतारन और जालंधर में करवाई जाएंगी, जिसमें SAD के प्रितिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने कमेटी में शामिल किए गए HS बैंस के संबंध में कहा कि वह उन्हें साल 1995 से जानते हैं, जिन्होंने बड़े एसेट के तौर पर अकाली दल की सेवा की है।निजी ट्वीट का मेरे लिए कोई मायने नहींजगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि उनकी पिछली कमेटी के संबंध में दलजीत सिंह चीमा द्वारा किया गया ट्वीट उनका निजी था और वह उसे नहीं मानते। मुझे जारी किए गए नोटिस का मैं जवाब दे चुका हूं। बराड़ ने कहा कि उन्हें बाहर किया जाना गैर संवैधानिक है। ​​BB जगीर कौर को गैर संवैधानिक तरीके से निकालाजगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि SGPC चुनाव के समय BB जगीर कौर ने जो कुछ भी कहा, वह सही था। उन्होंने BB जगीर कौर को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाले जाने को गैर संवैधानिक तरीका बताया। उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में जिन 2 लीडरों ने टिप्पणी की, वह भी सही नहीं थी। जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि शिअद के नेताओं ने BB जगीर कौर के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल भी किया।

Related Articles

Back to top button