ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

फंदे पर लटका मिला था रेप का आरोपी, शव रखकर परिजनों ने किया था हंगामा

फतेहपुर: फतेहपुर में सड़क पर जाम लगाने में 175 पर FIR दर्ज।यूपी के फतेहपुर में सड़क पर शव रखकर जाम लगाने में पुलिस ने 173 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, रेप के आरोपी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम के बाद बाद परिजन अंतिम संस्कार करने से पहले शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। जाम के कारण हजारों यात्रियों को 6 घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।जाफरगंज डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को सरकारी काम में बाधा डालने में 23 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द सड़क जाम करने वाले लोगों को पकड़कर जेल भेजने का काम होगा।बता दें कि ललौली थाना क्षेत्र के मड़फा गांव के रहने वाले रमेश का पुत्र नीरज रेप के मामले में जेल से छूटकर घर आया था। 26 नवंबर की सुबह नीरज का शव फांसी पर घर से कुछ दूर पर नीम के पेड़ लटका मिला था। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। साथ ही रेप का मुकदमा दर्ज कराने वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button