ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ाने वाले को जेब से 2 करोड़ देने की घोषणा

अमृतसर: पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने वाले गोल्डी बराड़ को पकड़वाने वाले को पिता बलकौर सिंह ने 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी है। वह अमृतसर के वेरका में एक विवाह समारोह में आए थ। जहां उन्होंने मंच से यह घोषणा की। इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से उनका दुख साझा करने के लिए लोगों का धन्यवाद भी किया।अमृतसर के वेरका में एक विवाह समारोह में पहुंचे बलकौर सिंह ने मंच से कहा कि पंजाब सरकार सिद्धू मूसेवाला से 2 करोड़ रुपए टैक्स वसूलती रही। मरने के बाद भी 2 करोड़ रुपए टैक्स सरकार को जा रहा है। सरकार को चाहिए कि उसके कातिल गोल्डी बराड़ को पकड़वाने वाले को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा करे। अगर आम आदमी पार्टी के पास पैसा नहीं है तो वह यह पैसा देंगे। चाहे उन्हें इसके लिए अपनी जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े।आस्ट्रेलिया सरकार द्वारा पकड़ा गया कातिल।आस्ट्रेलिया सरकार का दिया उदाहरणबीते दिनों इंटरपोल व दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़े गए कातिल राजविंदर सिंह की गिरफ्तारी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 2018 में एक पंजाबी आस्ट्रेलिया में युवती का कत्ल करके पंजाब में आकर छिप गया था, लेकिन आस्ट्रेलिया सरकार ने 1 मिलियन डॉलर इनाम की घोषणा की। कुछ दिन पहले ही आरोपी को पकड़ लिया गया। ऐसे ही गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए भी इनाम की घोषणा की जानी चाहिए।हमने जिंदगी में कुछ नहीं कमायासिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि उन्होंने कभी जिंदगी में कुछ नहीं कमाया। शुरुआती दौर में जब सिद्धू गाता था तो दोस्तों के खातों में पैसे डाले। जमकर उन्होंने ठगियां मारी। आज भी एक ही खाता है और 1 नंबर का है। पूरा टैक्स आज भी दिया जाता है।क्यों कातिलों को बचा रही सरकारबलकौर सिंह ने कहा कि सरकार लॉरेंस व जग्गू को बचा रही है। गोल्डी बराड़ को पंजाब लाया नहीं जा रहा। ऐसा क्यों किया जा रहा है। इन्होंने 3 जवान बच्चों की जानें ले लीं। उनका बेटा तो चला गया, लेकिन जब तक जिंदा हैं, इन गैंगस्टरों के खिलाफ बोलते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button