ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड शिक्षा विभाग ने एक भृत्य को बनाया BEO आदेश जारी,।

भिंड बीईओ सुदामा सिंह भदौरिया का मानना है कि किसी को यह नहीं समझना चाहिए कि हम बड़े ओहदे पर हैं और वो छोटे ओहदे पर । शिक्षा विभाग ने एक भृत्य को विकास खंड शिक्षा अधिकारी यानि BEO बनाने का आदेश जारी किया है, जी हाँ ये सच है कोई मजाक नहीं है, इसके लिए बाकायदा सरकारी आदेश भी जारी हुआ है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है । आप आश्चर्यचकित नहीं हों, दरअसल भिंड में शिक्षा विभाग ने एक अभिनव पहल करते हुए ये कदम उठाया है, बीईओ यानि विकास खंड शिक्षा अधिकारी भिंड सुदामा सिंह भदौरिया ने पहल करते हुए अपने ही कार्यालय में पदस्थ भृत्य रमेश श्रीवास को बीईओ की जिमेदारी सौंपी है , हालाँकि ये जिम्मेदारी केवल एक दिन के लिए सौंपी है जिसके लिए बाकायदा सरकारी आदेश भी उन्होंने जारी किया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदामा सिंह भदौरिया ने कहा कि मेरे दिल में कई दिनों उथल पुथल थी कि हमारे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच का भेद कम होना चाहिए, कर्मचारियों का अनुभव भी कभी अधिकारी के रूप में सामने आना चाहिए, यदि शासन के नियम में कोई कर्मचारी, अधिकारी नहीं बन पाता तो उनके मान और सम्मान के लिए मैं ऐसा करना चाह रहा था, इसलिय मैंने ये प्रयोग मैंने किया। उधर एक दिन के विकासखंड शिक्षा अधिकारी बने रमेश श्रीवास अपने अधिकारी के इस व्यवहार से बहुत खुश दिखाई दिए, उन्होंने कहा कि मैंने अपने 33 साल की नौकरी में किसी अधिकारी को अपने छोटे कर्मचारी के लिए ऐसा सोचते या करते नहीं देखा, मैं बहुत खुश हूँ, मैंने दिनभर काम किया, स्कूल का निरीक्षण भी किया और बीईओ की जिम्मेदारी वाले दूसरे काम भी किये । बहरहाल, भिंड बीईओ सुदामा सिंह भदौरिया ने अपनी इस पहल से अनिल कपूर की फिल्म नायक की यद् ताजा कर दी जिसमें अनिल कपूर ने एक दिन के मुख्यमंत्री बनकर भष्ट अधिकारियों पर एक्शन लेकर अमरीश पुरी की सरकार हिला दी थी , हालाँकि यहाँ भाव मान सम्मान से जुड़ा हुआ था जिसकी सराहना भिंड जिले से लेकर प्रदेश में हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button