ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
इंदौर

इंदौर एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मचारी ने की आत्म हत्या , 6 महीने से नहीं मिला वेतन।

इंदौर के एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक में काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि वह यहां कई सालों से काम कर रहा था। करीब छह माह से उसे वेतन नहीं मिला था। जिसे लेकर वह तनाम में था। दो माह पहले उसने लेबर कोर्ट में केस भी लगाया था। आजाद नगर पुलिस ने फिलहाल मामला जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक भील कॉलोनी में रहने वाले गौरव (35) पुत्र प्रतापसिंह तराड़ ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में जब मां घर पर आई तो बेटे को फंदे पर लटके देखा। पुलिस के मुताबिक गौरव कुछ दिन से तनाव में चल रहा था। छह माह से नहीं मिली थी सैलरी मामा दीपक ने आरोप लगाते हुए बताया कि गौरव कई सालों से एमवाय के ब्लड बैंक में नौकरी करता था। यहां सैंपल लेने का काम करता था। करीब छह माह से उसकी सैलरी रूकी हुई थी। जब उसने यहां बात की तो सैलरी भोपाल से आने की बात कही गई। गौरव ने परेशान होकर लेबर कोर्ट में केस किया था। जिसके बाद से एमवाय डिपार्टमेंट ने उसे नौकरी पर आने से रोक दिया था। इसे लेकर वह परेशान रहता था। दीपक के मुताबिक गौरव के पिता की बीमारी के चलते काफी पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में बड़े भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं वहीं छोटा भाई गैस कंपनी में काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button