ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जिला स्तरीय बैठक में ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ लाभार्थियों का चयन

बिजनौर: बिजनौर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया। योजना मुख्य उद्देश्य मत्स्य विकास, उत्पादन में वृद्वि व मत्स्य पालकों की आय को दोगुना करना-लाभपरक है।दरअसल आज बिजनौर जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। जहां डीएम ने बताया कि मछली पालन, योजना में अनुदान की समुचित व्यवस्था की है।डीएम बोले- योजना बहुत ही कारगरबैठक में डीएम ने कहा कि योजना में अनुदान की समुचित व्यवस्था है। योजना लाभपरक है। योजना में कोई भी आवेदन कर सकता है। किसानों, युवाओं को योजना से जोड़ने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा।कुल 17 योजनाएं चल रही हैंइस मौके पर सहायक निदेशक मत्स्य हरिश चन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्या सम्पदा योजना में निजी भूमि पर तालाब निर्माण, रियरिंग तालाब निर्माण, बायोफ्लाक तालाब निर्माण, लघु व वृहद रि-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम, मोटर साईकिल विद आईस बाक्स, साईकिल विद आईस बाक्स, थ्री-व्हीलर विद आईस बाक्स सहित 17 योजनाएं संचालित है।ये सभी लोग मौके पर रहे मौजूदइस अवसर परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता सिचाई विभाग, प्रगतिशील मत्स्य पालक मुनेश चन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button