ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अखिलेश को छोटे नेताजी के नाम से जाना जाए : शिवपाल

मैनपुरी| समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अब औपचारिक रूप से दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की विरासत से नवाजा गया है, जिन्हें ‘नेताजी’ के नाम से जाना जाता है। मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को एक चुनावी सभा में कहा कि अब से अखिलेश को ‘छोटे नेताजी’ कहा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि लोग अखिलेश को ‘छोटे नेताजी’ कहें। अखिलेश और मैं अब एक साथ खड़े हैं और इसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। मैंने उन्हें अपने नेता के रूप में स्वीकार कर लिया है।

शिवपाल यादव का बयान एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा क्योंकि उन्हें हमेशा पार्टी में अखिलेश के वर्चस्व के लिए एक खतरे के रूप में देखा जाता था।

बता दें, पिछले महीने मुलायम सिंह के निधन के बाद शिवपाल और अखिलेश ने अपने मतभेदों को दूर कर लिया और दोनों नेता मैनपुरी सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, जो पहले मुलायम सिंह के पास थी।

Related Articles

Back to top button