ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

मंत्री ओमप्रकाश यादव और डीसी डा. जेके आभारी भी हुए शामिल

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में समूह के पूर्व चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 78वां जन्म दिवस बुधवार को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लघु सचिवालय के निकट स्थित रेडक्रास भवन में रमेश एंड शारदा अग्रवाल फाउंडेशन के देखरेख में रेडक्रास के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने की। रक्तदान शिविर में युवाओं ने 48 यूनिट रक्त दान किया। इस मौके पर 2 रक्तदाताओं ने 28वीं बार और 2 ने छठी बार रक्तदान किया। वहीं एक रक्तदाता ने गांव गढ़ी अलावलपुर (रेवाड़ी) से नारनौल पहुंच कर दूसरी बार रक्त दान किया।रक्तदाता को बैज लगाते मंत्री ओमप्रकाश यादव।मुख्य अतिथि मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि दान किए गए रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। यही कारण है कि हम रक्तदान को महादान मानते हैं। यह दूसरे की जिंदगी की बचाने के साथ.साथ खुद की सेहत को भी दुरुस्त रखता है। उन्होंने कहा कि दान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। युवा रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर सामाजिक कर्तव्य निभाते रहे हैं। रक्त का कोई विकल्प नहीं होता।डीसी बोले- रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में भाग लेंडीसी डा. जयकृष्ण आभीर ने भी स्वस्थ लोगों को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर शर्मा, टेकचंद यादव, सहायक सचिव पवन कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डा. ममता यादव, स्टाफ नर्स पूनम, एलटी सुरेश कुमार, काउंसलर पवित्रा, ज्योति, रविंद्र कुमार, नर्सिंग अधिकारी संदीप कुमार, कर्मवीर सिंह व अमरेंद्र के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button