ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पार्थिव शरीर को भिजवाया केरल, कंधा देते साथियों की आंखों से छलके आंसू, मुठभेड़ में मिली थी शहादत

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में बस्तर के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए कोबरा बटालियन के जवान को श्रद्धांजलि दी गई है। जगदलपुर के नए बस स्टैंड के पास स्थित 80वीं बटालियन में पुलिस, CRPF, कोबरा, DRG अन्य जवानों ने श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर बस्तर IG सुंदरराज पी समेत अन्य अफसर मौजूद थे। जिसके बाद जवान के शव को उनके गृहराज्य केरल भिजवाया गया है। इधर, पार्थिव शरीर को कांधे पर उठाते ही साथियों की आंखों से जमकर आंसू छलके।दरअसल, सुकमा जिले में भेज्जी थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित इलाके डब्बाकोंटा हाल ही में नया पुलिस कैंप स्थापित किया गया है। कैंप के कोबरा बटालियन के जवान मंगलवार की शाम एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इसी बीच पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग गए। हालांकि, कोबरा के हेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद हकीम सुलेमान गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं भेज्जी के फील्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।शहीद जवान।मेकाज में हुआ पोस्टमॉर्टममंगलवार की रात शहीद जवान का शव चॉपर के जरिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। फिर बुधवार की सुबह अफसरों और जवानों ने जवान को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद पार्थिव देह को हेलीकॉप्टर से हैदराबाद भिजवाया गया है। फिर वहां से जवान के गृह राज्य केरल भेजा जाएगा।जवानों ने दी श्रद्धांजलि।साथी बोले- मिलनसार था सुलेमानइधर, जवान की शहादत के बाद उनके बैरक में साथ रहने वाले साथियों ने कहा कि सुलेमान बेहद मिलनसार थे। हर किसी से अच्छे से बातचीत करते थे। देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी है। उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। साथ ही जवान को कांधा देते वक्त साथियों की आंखों से आंसू छलक आए। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Back to top button