ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

गेट में बैठी थी;आशीर्वाद लेते ही दिया वारदात को अंजाम,चोटिल हुई महिला

लुधियाना; पंजाब के जिला लुधियाना जिले में छीना झपटी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब थाना डिविजन नंबर 3 के इलाके शिवाजी नगर गली नंबर 8 में बुजुर्ग महिला से सरेआम झपटमारी हो गई। पैदल बदमाश आया और घर के बाहर बैठी महिला के कान से बालियां झपट भाग गया। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला द्वारा शोर मचाया गया जिसके बाद घटना स्थल पर इलाके के लोग एकत्र हो गए। लोगों के मुताबिक आए दिन इलाके में लूटपाट की वारदातें होती रहती है।बुजुर्ग महिला की पहचान चंदरानी (72) के रूप में हुई है। बदमाश गली में पहले रेकी करके गए। कुछ देर बाद जैसे ही बुजुर्ग महिला गेट खोल कर घर के बाहर बैठी तो बदमाश आ गया।आर्शीवाद लेते ही छीनी बालियांचांद रानी ने बताया कि बदमाश महिला के पास आया और उनके पैरों को हाथ लगाने लगा। बुजुर्ग ने सोचा कि शायद उनकी पहचान का कोई होगा। जैसे ही बुजुर्ग पीठ घुमा उसका चेहरा देखने लगी इतने में वह बालियां छीन भाग गया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। SHO गगनदीप मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अजय कुमार जानकारी देते हुए।क्या कहना इलाका निवासियों काइलाके के लोगों ने बताया कि पुलिस मोहल्ले में गश्त नहीं करती। आए दिन मोहल्ले में झपटमारी की वारदातें होती रहती है। इलाका निवासी अजय ने बताया कि अभी पिछले दो दिन पहले साथ की गली में भी झपटमारी की वारदात हुई है। लगातार वारदातें हो रही है और पुलिस के हाथ खाली है। इस झपटमारी के बाद इलाके के लोगों का पुलिस पर काफी रोष है।

Related Articles

Back to top button