ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

27 केंद्रों पर दो सत्रों में होगी परीक्षा, नकल रोकने के लिए होंगे समुचित प्रबंध, अधिकारियों ने बनाई योजना

रेवाड़ी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 3 दिसंबर व 4 दिसंबर को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को रेवाड़ी एसडीएम होशियार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं शाम को भिवानी बोर्ड की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई, जिसमे डीसी अशोक कुमार गर्ग व अन्य अधिकारी शामिल हुए।वीसी के बाद डीसी ने कहा कि एचटेट परीक्षा के लिए रेवाड़ी में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी। बैठक में एसपी राजेश कुमार, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीएसपी हंसराज, डीईओ नसीब सिंह, जीएम रोडवेज रवीश हुड्डा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।नकल रोकने के लिए लगाए जाएंगे जैमर, वीडियोग्राफी भी होगीपरीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर, बायोमेट्रिक वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे आदि का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस का पहरा भी रहेगा। केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से प्रवेश नहीं कर सकेगा।आदेशों की अवहेलना करने वालों तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केन्द्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की अवहेलना में यदि कोई दोषी पाया जाता है कि तो भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।ये रहेगा परीक्षा का समय3 दिसंबर को लेवल -3 की परीक्षा सायं 3 से सायं 5:30 बजे तक होगी।4 दिसंबर को लेवल -2 की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तथा लेवल -1 परीक्षा सायं 3 से सायं 5:30 बजे होगी।

Related Articles

Back to top button