ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्रीपेड मीटर नहीं हुए रिचार्ज, 2 हजार घरों की कटी बिजली

कानपुर: केस्को की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता पूरे दिन परेशान रहे।केस्को की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रीपेड मीटर रिचार्ज न होने से करीब 2 हजार घरों की लाइट भी गुल हो गई। देर रात तक व्यवस्था में सुधार हो पाया। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।सर्वर डाउन होने से बिलों के पेमेंट भी फंसेकेस्को का अचानक सर्वर डाउन होने से सबसे ज्यादा समस्या स्मार्ट प्रीपेड धारकों को हुई। मीटर रिचार्ज होने का आखिरी दिन होने के चलते लोग मीटर रिचार्ज नहीं कर सके और उनके घरों की लाइट गुल हो गई। पूरे दिन करीब 2 हजार घरों में लाइट नहीं रही। वहीं सर्वर डाउन होने से लोग बिल भी नहीं जमा कर सके।देर रात ठीक हो सकी वेबसाइटकेस्को मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर अंबेडकर ने बताया कि केस्को के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा था। इस वजह से लोगों को समस्याएं हुईं। देर रात केस्को की वेबसाइट का दोबारा सर्वर ठीक हो सका। वहीं आज केस्को के बिलिंग काउंटर्स पर लोगों की भारी भीड़ जुटेगी।

Related Articles

Back to top button