ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दस्तक अभियान में मुरैना जिला प्रदेश में बना सिरमौर

मुरैना स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग एक दिसम्बर को भोपाल में पायेगा सम्मान मुरैना 29 नवम्बर 2022/मध्यप्रदेश में बाल स्वास्थ्य एवं पोषण वृद्धि के लिये 18 जुलाई से 5 सितंबर तक चलाये गये दस्तक अभियान में मुरैना जिले ने प्रदेश में सिरमौर बन गया है। प्रदेश में इस उपलब्धी को ऐतिहासिक उपलब्धी मानते हुये एक समारोह का आयोजन 1 दिसंबर को भोपाल में आयोजित किया गया है। जिसमें जिले के प्रमुख अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जहां पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी द्वारा मुरैना जिले को सम्मानित किया जाना है। इसके लिये दस्तक अभियान में जुड़े स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास अधिकारी भोपाल पहुंचकर सम्मान प्राप्त करेंगे और मुरैना का नाम गौरवान्वित करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत जिले द्वारा जन्म से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों की निमोनिया कुपोषण अनीमिया, दस्त रोग, विटामिन ए अनुपूरण इत्यादि की जांच घर-घर जाकर की गई थी, जिसमें टीम के द्वारा 233311 बच्चों की जांच की गई। उन बच्चों में से 573 कुपोषित एवं 316 चिकित्सा जटिलता वाले कुपोषित बच्चे, 63811 सामान्य एनिमिया वाले बच्चे, 41045 मध्यम अनीमिया एवं 597 गंभीर एनीमिया वाले बच्चों को चिन्हित कर उपचार प्रदान किया गया। सामान्य बच्चों को विटामिन एवं आयरन सिरप प्रदान की गई। जिले की इस उपलब्धि में कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा, डॉ अजय गोयल, डीपीएम श्री शंकर प्रसाद श्रीवास्तव, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी श्री महेश दत्त गर्ग, डीसीएम डॉ महेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री महेंद्र सिंह अम्ब, डी.आई.एम. श्री रामकुमार गोयल एवं कार्यक्रम समन्वयक एन.आई.बेग का विशेष योगदान रहा है, जिन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button