ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

मानी गई मांगों पर पत्र जारी न करने पर रोष; सिवानी विस्फोट कांड पर भी रोष

यमुनानगर: यमुनागनर में प्रदर्शन कर कर्मचारी।हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार को नगर निगम और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर सरकार पर उनके साथ वादाखिलाफी के आरोप लगाए। एएमसी धीरज कुमार और एसडीएम सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।नगरपालिका कर्मचारी संघ नेता प्रवेश प्रवचन ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल और सरकार के बीच हुए समझौते में मानी गई मांगों के पत्र अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। साथ ही सिवानी बम विस्फोट में मृतक कर्मचारी के आश्रित को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि और पक्की नौकरी देने, घायल कर्मचारियों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा व इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने, विस्फोट कांड की न्यायिक जांच कर एफआईआर दर्ज कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से ठोस आश्वासन दिया गया था कि 6 नवंबर को आचार संहिता समाप्त होते ही मानी गई सभी मांगों के पत्र जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन 1 महीने का समय होने के उपरांत भी सरकार की तरफ से मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए गए हैं। सरकार के इस दोहरे रवैया से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।इसके अलावा भिवानी जिला के सिवानी नगर पालिका से सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी जिला प्रशासन द्वारा अवैध पटाखों को नष्ट करने के लिए लगाई गई। पटाखों को नष्ट करने के लिए ले जाते वक्त पटाखों में ब्लास्ट हो गया। इसमें एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई और चार सफाई कर्मचारी घायल हो गए। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवार को कोई ठोस आश्वासन नही दिया गया न हीं घायल कर्मचारियों को सही प्रकार से इलाज करवाया गया।

Related Articles

Back to top button