ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

शहर के व्यवसायी की बेटी की शादी थी, पीड़ित बोले-घटना सीसीटीवी में कैद; पुलिस जुटी जांच में

संभल: यदि आप महंगे बरात घर में शादी समारोह में जा रहे हैं तो पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी जान माल यहां सुरक्षित है या नहीं, ऐसा ही एक मामला संभल में सामने आया है जहां महंगे बरात घर से सवा लाख की नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी हुए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।पूरा मामला जनपद संभल कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के (ओएलएफ) निजी बैंक्वेट हॉल का है। जहां शहर के व्यवसाई बाबूराम की बेटी की शादी हुई है। शादी शहर के सबसे महंगे बैंक्वेट हॉल में थी, लेकिन अज्ञात चोरों ने सवा लाख रुपए की नकदी समेत लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए है। बैंक्वेट हॉल में हुई घटना से लड़की के पिता सहित रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। शादी समारोह में हुई घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई है। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।शादी में शहर के प्रतिष्ठित लोग भी पहुंचे थे।महंगे बैंकट हॉल भी नहीं रहे सुरक्षितमहंगे बरात घर में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं, हर कोई यही सोचता है कि अच्छे बैंक्वेट हॉल में शादी की जाए लेकिन इस तरह की घटना होने से बैंक्वेट हॉल की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में खड़ी हो गई है, बड़े और महंगे बैंक्वेट हॉल में शादी करने लोग इसीलिए आते हैं कि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, अब देखना होगा कि एक बेटी की शादी में जिस तरीके से यह घटना हुई है उसके बाद कब तक इस घटना से पर्दा उठता है।सीसीटीवी में कैद हुई घटना, डायल 112 पुलिस को दी सूचनाबाबूराम ने बताया कि हमारा ज्वेलरी का बैग था। उसमें कुछ कैश भी था। होटल की लेबर में से किसी ने बैग से कैश निकाल लिया है और वो कैमरे की फुटेज में भी आया है। बैग में सवा लाख का कैश था और साथ मे ज्वेलरी भी थी। हमने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी है।पीड़ित परिजनों द्वारा बताया गया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।पीड़ित पक्ष ने नहीं दी तहरीरएसएचओ, कोतवाली चंदौसी, सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि एक शादी समारोह में एक बैग से नकदी और जेवरात चोरी हुए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button