ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

जरूरत से ज्यादा पानी पीना हो सकता है खतरनाक !!!

एक सेहतमंद व्यक्ति को दिनभर में औसतन 3 से 4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। इस पानी को एक साथ न पीकर घूंट-घूंट में पीना ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोग जिन्हें इस बात का पता नहीं होता है। वह दिनभर में एक साथ कई लीटर पानी पी जाते हैं। पानी आपकी पाचन शक्ति पर प्रभावशाली असर दिखाता है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी आपको बीमार बना सकता है। अगर आप दिनभर में क्षमता से अधिक पानी पीते हैं तो इसे किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

ज्यादा पानी पीने के नुकसान

1. ज्यादा पानी पीने से उल्टी और सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती है। यह शरीर में सूजन को बढ़ावा देता है। हेल्थ एक्सर्पट्स की मानें तो जरूरत से अधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा कम हो जाती है। इसके कारण किडनी के काम करने पर बुरा असर पड़ता है। पानी की अधिक मात्रा से होने वाला सूजन बॉडी के टिश्यू को डैमेज करता है।

2. ज्यादा पानी पीने से आपको बार-बार पेशाब आता है। इसकी वजह से डायरिया का भी खतरा बढ़ता है। इस दौरान बॉडी में थकान होती है और पेट में तेज दर्द भी रहता है। जिस तरह बॉडी के लिए डिहाइड्रेशन खतरनाक होता है उसी तरह ओवरहाइड्रेशन भी शरीर के लिए समस्या बन सकती है।

3. यूएस नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की एक रिसर्च के मुताबिक प्रति 20 किलो वजन पर 1 लीटर पानी पीना चाहिए। यानी की अगर कोई 20 किलो का है तो उसे 1 लीटर पानी, कोई 40 किलो का है तो उसे 2 लीटर और कोई 60 किलो का है तो उसे 3 लीटर पानी पीना चाहिए। किसी गर्भवती महिला को पानी ज्यादा पीना चाहिए। बुखार और उल्टी में भी पानी अधिक पीना चाहिए।

Related Articles

Back to top button