ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ छत्तीसगढ़ महिला आयोग में शिकायत दर्ज

योग गुरू बाबा रामदेव के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में शिकायत की गई है। कहा गया है कि योग गुरू बाबा रामदेव  ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया, अमर्यादित टिप्पणी की और उनके खिलाफ आपत्तिजनक वाक्यों का इस्तेमाल किया है।

महिला कांग्रेस बिलासपुर ग्रामीण की अध्यक्ष सीमा घृतेश सहित महिला कार्यकर्ता मंजू त्रिपाठी और अनिता लव्हात्रे सोमवार को राज्य महिला आयोग पहुंची। उन्होंने सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें कहा गया है कि, पिछले दिनों पुणे में हुए योग शिविर में बाबा रामदेव ने नारियों के पहनावे को लेकर सार्वजनिक तौर पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की थी।

आरोप है कि बाबा रामदेव ने कहा था कि, महिलाएं साड़ी, सूट और सलवार में अच्छी लगती हैं। मेरी तरह कुछ भी न भी पहने तब भी अच्छी लगती हैं। महिला नेताओं ने कहा कि, बाबा रामदेव का यह बयान आपत्तिजनक है। इससे महिलाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। महिलाएं अपने आप को अपमानित महसूस कर रही हैं। उनका बयान वास्तविक चरित्र दिखाता है।

महिला नेताओं की शिकायत पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा है कि, शिकायत का संज्ञान लिया गया है। इसपर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग को भी भेजा जाएगा। डॉ. नायक ने कहा, मुझे लगता है कि राष्ट्रीय स्तर पर महिला आयोग को तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button