ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बरवाला के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी थी टक्कर; युवती-2 युवकों के शव सौंपे

पंचकूला: हादसे के बाद मौके पर पड़ी बाइक। इस पर सवार तीनों की मौत हो गई।हरियाणा के पंचकूला के बरवाला में सोमवार को सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। चंडीमंदिर थाना पुलिस कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुटी है। हादसे में सोमवार शाम को शादी से लौट रहे 2 युवकों की मौत हो गई थी, जबकि बाइक पर इनके साथ सवार साथी गंभीर घायल हुआ था।प्राप्त जानकारी के अनुसार,सोमवार शाम को एक बाइक पर दो युवक व एक युवती सवार होकर रिश्तेदारी में शादी अटैंड करने के बाद लौट रहे थे। ब्लॉक बरवाला के गांव भरेली के पास इनकी बाइक बरवाला पॉवर हाउस के पास एक स्कार्पियो की चपेट में आ गई। भीषण हादसे में युवती और युवक की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। अब उसे भी डॉक्टर नहीं बच सके।कल मरने वालों में 20 वर्षीय अंजलि और अभिषेक गांव भरेली की मौत हो गई थी। अंकित उर्फ सोनू को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने स्कार्पियो चालक खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है।

Related Articles

Back to top button