ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शिवपुरी पार्षद पति के खाते में करोड़ों का ट्रांजेक्शन, आयकर विभाग ने थमाया नोटिस। – पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

शिवपुरी। शहर में एक पार्षद पति के खाते में करोड़ों रुपए डाल दिए गए इसके बाद उन करोड़ों रुपए को निकाल भी लिया गया। इस बात की पार्षद पति को भनक लगी जब उसे इनकम टैक्स द्वारा लाखों रुपए भरने का नोटिस थमा दिया गया। परेशान पार्षद पति ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से दर्ज कराई है। करोड़ों रुपए की हुई हेरा फेरी, पार्षद बना रहा अनजान - शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीलम बघेल के पति अनिल बघेल ने आज पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है अनिल बघेल का कहना है कि वर्ष 2014-15 में एक्सिस बैंक में उनके नाम का एक खाता अज्ञात लोगों के द्वारा खोला गया। इसके बाद खाते में टुकड़ो में एक करोड़ नब्बे लाख रुपए जमा करा दिए गए। कुछ समय बाद उक्त पैसों को टुकड़ों में निकाल ले लिया गया। इस बात की उनको भनक तक नहीं लगी। अनिल बघेल का कहना है कि उनके द्वारा यह खाता एक्सिस बैंक में नहीं खोला गया है। इनकम टैक्स की नोटिस से हुआ खुलासा - पार्षद पति अनिल बघेल ने बताया कि उन्हें एक इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला था जिसमें लाखों रुपए इनकम टैक्स भरने की बात कही गई थी जब उन्होंने अपने वकील से जाकर इस नोटिस के बारे में जाना तब उन्हें पता लगा कि उनके एक्सिस बैंक के खाते से एक करोड़ नब्बे लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है जिसके एवज में इनकम टैक्स भरना होता है जो आपके द्वारा नहीं भरा गया है। पार्षद पति अनिल बघेल नजर एक्सिस बैंक में पहुंचकर उक्त खाते की पड़ताल की तो उस खाते में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन का होना पाया गया। हुबहू हस्ताक्षर से चौक गए पार्षद पति - अनिल बघेल ने जब एक्सिस बैंक में खाता खोलने वाले दस्तावेजों को जांचा तो उसमें उन्हीं के आधार कार्ड पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जमा थे। अनिल बघेल ने जब बैंक में उनके नाम के जारी हस्ताक्षर को देखा तो वह हस्ताक्षर को देख कर चौक गए अनिल बघेल का कहना था कि बैंक में किए गए हस्ताक्षर हूबहू उनके हस्ताक्षर से भी मिलते हैं परंतु वह हस्ताक्षर उनके द्वारा नहीं किए गए हैं इसकी शिकायत पार्षद पति अनिल बघेल ने एसपी से की है। इनका है कहना - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि पार्षद पति ने शिकायत दर्ज कराई है पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे तथ्यों के आधार पर ही कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button