ब्रेकिंग
केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क...
मुख्य समाचार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार करने उतरे मुख्यमंत्री योगी

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ मैनपुरी पहुंचे। यहां हो रहे लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को वोट करने की अपील की। जनता को भाजपा के साथ कनेक्ट करने के लिए योगी ने सबसे पहले मुलायम सिंह यादव को नमन किया और कहा कि उनके आशीर्वाद से 2019 में देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार आई और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। मैनपुरी में भी वही होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सपा शासन में भ्रष्टाचार को लेकर चाचा-भतीजे की जोड़ी पर भी हमला किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैनपुरी की इस पावन धरती ने सदैव नया इतिहास बनाया है। ऋषि मुनियों की परंपरा से जुड़ी यह धरती हमेशा पूजनीय रही है। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने 2019 में संसद में आशीर्वाद दिया था। नेता जी के आशीर्वाद का ही परिणाम था कि आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव भाजपा जीती। इस बार फिर से नेता जी का सपना फिर से पूरा होने जा रहा है। योगी ने कहा कि मैनपुरी अपनी पौराणिक और ऐतिहासिक परंपरा के लिए जानी जाता रहा है। समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए बोले कि मैनपुरी और इटावा के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। अन्नदाता किसानों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया था। कुछ लोग अपने आपको समाजवादी और सेक्युलर कहते हैं, वह परिवारवाद से उबर नहीं पा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव से लेकर सांसद और विधायक सब परिवार के चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र है कि सबका साथ और सबका विकास, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं। यही मंत्र है जो लोककल्याण का कारण बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और राशन देने का काम किया गया। अखिलेश कोरोना में हालचाल लेने नही आए थे। यह आपके साथ संकट में नहीं खड़े हो सकते। यह अब आपको इमोशनल करके बहकाने आए हैं। सपा की सरकार चार-चार बार रही। इनके अपने-अपने बंगले बन गए लेकिन इटावा, मैनपुरी में गरीबों के आवास नहीं बन पाए। इनके शासन काल में गरीबों का राशन माफिया हड़प जाते थे। यूपी में पैतालीस लाख लोगों को आवास उपलब्ध करवाए हैं। यूपी के गरीब के पास अपना आवास होगा। मुख्यमंत्री योगी ने सपा की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महाभारत के कालखंड जैसे चाचा भतीजा लोग नौकरी निकलते ही वसूली पर निकल पड़ते थे। वसूली यह लोग करते थे और बदनाम इटावा मैनपुरी के लोग होते थे। आज यूपी में बेरोजगार युवाओं को बिना कोई भेदभाव के नौकरी मिल रही है। गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वाले माफियाओं की सम्पत्ति जब्त कर उसपर गरीबों के आवास बना रहे हैं। विधानसभा चुनाव में तमाम अफवाहों और गरीबों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को ब्याज सहित भुगतना पड़ेगा। चाचा शिवपाल की स्थिति घड़ी के पेंडुलम जैसी हो गई है। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है। बिचारे को कुर्सी तक नहीं दी थी। कुर्सी के हत्थे पर बैठा दिया था। फुटबॉल बना दिया है चाचा को। योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या के विकास को तीस हजार करोड़ की परियोजनाएं डबल इंजन की सरकार के कारण ही मिल पा रही हैं। चुनाव के समय नाते रिश्तेदारी निकाल कर वोट मांगने वाले नहीं, ईमानदारी से मैनपुरी के विकास के लिए खड़ा होने वाले ही मैनपुरी का विकास कर सकते हैं। रघुराज शाक्य अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कोई पद की मांग नहीं की। वह सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे और भाजपा ने उनकी लगन को देखकर मैनपुरी के विकास के लिए प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में सदर और भोगांव विधानसभा में जीते भाजपा के विधायक विकास कर रहे हैं। समाजवादियों का बस चलता तो यह लोग गरीबों की पेंशन तक हड़प जाते। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था पेशेवर खनन माफिया, भूमाफिया कभी गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करते थे, आज उन्हें पता है कि किसी गरीब की संपत्ति पर कब्जा करेंगे तो बाप-दादा की बनाई हुई संपत्ति भी खो बैठेंगे। आज प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button