ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

 वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने कभी आतंकी हमलों की निंदा नहीं की : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान अक्सर आतंकी हमले होते थे और पाक आतंकी भारतीय सैनिकों की हत्या किया करते थे लेकिन तत्कालीन सत्तारूढ़ दल ने ‘वोट बैंक’ की राजनीति के चलते कभी इसकी निंदा नहीं की। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार रहने के दौरान इस तरह के हमले अब असंभव हैं।
उन्होंने भावनगर जिले के तालजा कस्बे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा 26/11 हमले की बरसी है। इस दिन (2008 में) पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई में 164 लोगों की हत्या कर दी थी। इस तरह के हमले कांग्रेस के शासन के दौरान अक्सर हुआ करते थे लेकिन आज के समय में 26/11 जैसा आतंकी हमला होना संभव नहीं है क्योंकि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।
गुजरात में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में एक दिसंबर को तालजा और 88 अन्य सीट पर वोट डाले जाएंगे। शाह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक 10 वर्ष सत्ता में रहे। उनके शासन के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी अक्सर भारत में प्रवेश किया करते थे और हमारे सैनिकों की हत्या करते थे तथा उनके सिर काट देते थे।
इसके बावजूद कांग्रेस ने एक शब्द तक नहीं कहा। क्यों? इसका कारण वोट बैंक है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप जानते होंगे कि कांग्रेस का वोट बैंक कौन है। उन्होंने यह भी सवाल किया क्या आप अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर से हटाया जाना नहीं चाहते थे? 70 वर्षों तक कांग्रेस के इन नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू की गलतियों को संरक्षित कर रखा।

Related Articles

Back to top button