ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बिलासपुर पहुंचे बिहार के 66 साल के रिटायर्ड कर्मचारी,बोले-सनातधन धर्म को बचाने का संदेश देने शुरू की पदयात्रा

बिलासपुर: रोज 20 किमी करते हैं पदयात्रा।बिहार में राज्य परिवहन के 66 साल के रिटायर्ड कर्मचारी मायानंद झा गंगोत्री से कावड़ लेकर रामेश्वरम तक 4100 किमी की पदयात्रा पर निकले हैं। वे रोज 20 किमी सफर तय करते हैं। उनके बिलासपुर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। मायानंद का कहना है कि उन्होंने सनातन धर्म को बचाने का संदेश देते हुए अपनी यह यात्रा शुरू की है।बिहार के बलिया जिले के मधुबनी के ग्राम भैरव निवासी मायानंद झा राज्य परिवहन निगम बिहार के कर्मचारी थे। रिटायर होने के बाद से देश जोड़ना और शिव आराधना उनका काम हो गया है। शिव की भक्ति में उन्होंने 10 सितंबर को हरिद्वार के गंगोत्री से कावड़ यात्रा की शुरुआत की है। वे कावड़ लेकर पैदल रामेश्वरम तक जाएंगे, जिसकी दूरी करीब 4100 किलोमीटर है। पैदल कांवड़ यात्रा में निकले मायानंद झा हर दिन करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। रात्रि विश्राम के पश्चात फिर अगले दिन उनकी यात्रा शुरू हो जाती है।अमरकंटक होते हुए पहुंचे रतनपुरपिछले सप्ताह वे मैहर होते अमरकंटक पहुंचे, जहां से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर अपनी आगे की यात्रा पूरी करते हुए रतनपुर पहुंचे। शनिवार शाम को बिलासपुर पहुंचने पर महामाया चौक पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच के पदाधिकारी और सदस्यों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और रात में ठहरने का इंतजाम किया। रविवार को मायानंद ने फिर से अपनी यात्रा शुरू की।मायानंद बोले- सनातन धर्म की रक्षा के लिए है यात्रामायानंद झा ने कहा कि सनातन धर्म को बचाने एवं देश को बुराइयों से दूर रखने की कामना लेकर वे कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। उनकी यात्रा से लोगों में आस्था का संदेश है और लोगों को धर्म की रक्षा करने का संदेश भी दे रहे हैं। अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद मायानंद झा ने जो कठिन संकल्प किया है वह सराहनीय है।

Related Articles

Back to top button