ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

 परचूर की दुकान से सामान लौट रहे मासूम भाई-बहनों पर पागल कुत्ते ने किया हमला एक बच्चे की हालत नाजुक

बरेली। बरेली में एक पागल कुत्ते ने 2 मासूम बच्चों पर उस समय हमला कर दिया जब दोनों मासूम भाई- बहन पड़ोस की परचून की दुकान से सामान लेकर घर वापस जा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से बमुश्किल पागल कुत्ते को खदेड़ कर बच्चों को बचाया। इसके बद दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुचाया गया जहां कुत्ते के हमले में घायल एक बच्चे की हालत नाजुक है।
गांव बीथम नगला के रहने वाले प्रमोद ने बताया कि 4 वर्ष का अंकित और 2 वर्षीय काव्या दोनों भाई-बहन पैसे लेकर गांव में परचून की दुकान पर जा रहे थे तभी अचानक पागल कुत्ते ने भाई-बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ता दोनों बच्चों पर टूट पड़ा। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आननफानन में मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी डंडों की मदद से पागल कुत्ते को खदेड़ दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बच्चों को गांव वासियों ने परिवार की मदद से 108 एंबुलेंस से सीएससी सेंटर लाया गया जहां बच्चों की हालत ज्यादा सीरियस होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां अंकित की हालत गंभीर है।

Related Articles

Back to top button