ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

ओपियम फैक्ट्री से ददरीघाट की सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण, पालीथिन का प्रयोग न करने की अपील

गाजीपुर: गाजीपुर नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा रायगंज वार्ड में कुल 27 लाख की लागत से बनी 4 सड़कों का लोकार्पण भाजपा जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल भी मौजूद रहीं।अशोक मिश्रा ने कहा कि यहां की सड़कों व गलियों का जो निर्माण कार्य हुआ है, वह उच्च गुणवत्ता के साथ हुआ है। इण्टरलॉकिंग सड़क बनाकर सड़कों व गलियों को चौड़ा किया गया है। अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका नगर के विकास के लिए संकल्पित है और हम सब लगातार नगर के विकास का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने समय से पालिका कर्मियों को कूड़ा देने एवं पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की।किस सड़क की कितनी आई लागतपूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि संगतकला में बुल्लु सैनी के मकान से नूर मुहम्मद के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली लगभग 10 लाख, पवहारी टोला में सोनू गुप्ता के मकान से इमामुउद्दीन के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली लगभग 7 लाख, नौरंगाबाद में लालचन्द रेवड़ी के मकान से बिरजू यादव के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क लगभग 4 लाख और संगतकला में सरस्वती बाल विद्या मन्दिर से हीरालाल गुप्ता के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क लगभग 6 लाख कुल 27 लाख की लागत से बनाया गया है जो आम नागरिकों के आवागमन के लिए बहुत ही उपयोगी होगा।जल्द होगा दूसरी सड़क का निर्माणउन्होंने नगर के विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए ओपियम फैक्ट्री से ददरीघाट को जोड़ने वाली नई सड़क के बारे में कहा कि उस सड़क का टेण्डर हो गया है, जो जल्द ही उस सड़क को अच्छी सड़क बनाकर आम जनता के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।कार्यक्रम को गुलाम कादिर राईनी, योगेश सिंह, सुरेश बिन्द, रूपक तिवारी, सैफुर्रहमान, बड़े महाराज, रामानुज राय, जमील अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मुरारी पाठक, संचालन सभासद कुंवर बहादुर सिंह एवं आभार भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button