ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

महिला व व्यक्ति की मौत, तीसरे घायल को PGI चंडीगढ़ किया रेफर

पंचकूला: सड़क हादसे में मरे महिला-पुरुष का अस्पताल में रखा शव। हरियाणा के पंचकूला स्थित बरवाला पावर हाउस के पास देर शाम स्कॉर्पियो व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार 3 लोगों में से महिला व व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे बाइक सवार 3 लोग बरवाला की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर कर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया।हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो।जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति व महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि, तीसरे घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। सूचना पाकर चंडी मंदिर थाना पुलिस व बरवाला चौकी इंचार्ज घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रहे हैं। फिलहाल मृतकों व घायल की पहचान नहीं हो पाई है।हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।सड़क हादसे में घायल युवक।

Related Articles

Back to top button