ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

स्पीकर ने लिखा लेटर; बोले- पंचकूला के यात्रियों को भी मिलें चंडीगढ़ जैसी सुविधाएं

चंडीगढ़: स्पीकर ने पंचकूला के यात्रियों को भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरह सुविधाएं देने की मांग की है।चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम हरियाणा बदलना चाहता है। हरियाणा विधानसभा स्पीकरण ज्ञानचंद गुप्ता ने केंद्र को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़-पंचकूला रखे जाने की वकालत की है। साथ ही उन्होंने पंचकूला के यात्रियों को भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरह सुविधाएं देने की मांग की है।ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ-पंचकूला रेलवे स्टेशन होने से पंचकूला आने वाले यात्रियों को विशेष लाभ होगा।नाम बदलने के लिए बताई वजहज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पंचकूला जाने वाले यात्री असमंजस में रहते है कि उन्हें पंचकूला के लिये कहा से जाना है। इसी दुविधा में कुछ यात्री कालका रेलवे स्टेशन तक भी पंहुच जाते हैं। इस बारे में कई बार लोग शिकायत कर चुके हैं, अब समय है कि लोगों की मांग पूरी की जाए।हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर भिजवाया जाये।हरियाणा सरकार भी भेज चुकी प्रस्तावहरियाणा विधानसभा स्पीकर ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर भिजवाया जाये। इसके उपरांत CM मनोहर लाल ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ-पंचकूला रेलवे स्टेशन रखने के लिये रेल मंत्रालय को पत्र लिखा हैं।24 घंटे रिजर्वेशन काउंटर की मांगज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिये रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की ओर भी 24 घंटे रिजर्वेशन काउंटर बनाना चाहिये। इसके अलावा पंचकूला की ओर वेटिंग लाउंज, पार्किंग व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिये जो चंडीगढ़ की ओर यात्रियों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ-पंचकूला के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास बनाया जाना है।

Related Articles

Back to top button