ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

गुजरात में बनेगी आप की सरकार भाजपा-कांग्रेस को लगेगा झटका : केजरीवाल का दावा

अहमदाबाद | गुजरात में 1 दिसंबर को होनेवाले पहले चरण के चुनाव से पहले गुजरात आए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक ने बड़ा दावा किया है| पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आप की सरकार बनेगी| गुजरात चुनाव में आप को 92 से अधिक सीटें मिलेंगी और भाजपा को बहुमत से कम| हांलाकि उन्होंने यह नहीं बताया कि भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी| लेकिन यह जरूर कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का जबर्दस्त झटका लगेगा| केजरीवाल ने आप को 92 से अधिक सीटें मिलने की लिखित भविष्यवाणी मीडिया से साझा की| केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव में तीन बातें स्पष्ट हैं| पहली आम आदमी डरा हुआ है दूसरी कांग्रेस के वोटर ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे और तीसरी भाजपा के बड़ी संख्या मतदाता आप के पक्ष में वोटिंग करने वाले हैं| स्पष्ट है कि गुजरात इस बार परिवर्तन चाहता है| केजरीवाल ने कहा कि अब तक दिल्ली और पंजाब को लेकर जो भविष्यवाणी की थी वह सही साबित हुई है| आज मैं गुजरात चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर रहा हूं कि गुजरात में आप की भारी बहुमत के साथ सरकार बनेगी| उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद गुजरात की जनता को भाजपा के 27 साल के कुशासन से मुक्ति मिलेगी| केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद 31 दिसंबर तक पुरानी पैंशन योजना लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी| पंजाब में आप सरकार ने यही किया और अब गुजरात में पुरानी पेंशन योजना अविलंब लागू करेगी| इसके अलावा कोन्ट्रेक्ट के कर्मचारियों की सभी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा| उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के लोग आप पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं| सवाल यह है कि आखिर 27 साल के बाद गुजरात में भाजपा इतनी डरी हुई क्यों है? सड़क पर चलते किसी व्यक्ति से वोट का सवाल करो तो वह कहता है हमारा वोट आम आदमी पार्टी को जाएगा| कुछ देर उससे अगर बात करो तो वह भी आखिर कहता है कि मैं ही नहीं बल्कि मेरा पुरा मुहल्ला आम आदमी पार्टी को वोट देगा|

Related Articles

Back to top button