ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

डेरा बस्सी के पार्क से उठा ले गया आरोपी, एक हफ्ते से पुलिस के हाथ खाली

चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली में डेरा बस्सी के एक पार्क से बीते 21 नवंबर को किडनैप हुए बच्चे के अपहरण की वीडियो सामने आई है। इसमें एक संदिग्ध चंदन नाम के बच्चे को गोदी में उठा ले जाता नजर आ रहा है। CCTV फुटेज में आरोपी बड़े आराम से बच्चा ले जाता दिख रहा है।डेरा बस्सी पुलिस पुलिस बच्चे की मां की शिकायत के बावजूद एक सप्ताह से बच्चे को ढूंढने में नाकाम रही है। घटना वाले दिन शाम 4 बजे की फुटेज सामने आई है। एक मिस्त्री का परिवार पिछले 1 महीने से चंडीगढ़-अंबाला पुल के नीचे रह रहा है।बच्चा बीते 21 नवंबर को डेरा बस्सी के खातिक पार्क से गायब हुआ था। बच्चा पार्क में था, मगर उसके बाद परिवार को नहीं दिखा। यह बच्चा अपने परिवार के साथ चंडीगढ़-अंबाला हाईवे के नीचे रह रहा था। प्रवासी महिला ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वहीं मामले में स्थानीय विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पुलिस को उचित कार्रवाई करने को कहा। जिसके बाद अब पुलिस हरकत में आई है। पुलिस स्थानीय लोगों से संदिग्ध का पता लगाने में जुटी है।इन तीन बच्चों को अपने भाई का इंतजार है।4 बच्चे थे अब तीन हैं पुल के नीचेकिडनैप हुए बच्चे की मां ने बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। जो छोटा बच्चा किडनैप हुआ है उसका नाम चंदन है। महिला ने कहा कि उसका बच्चा पार्क में खेल रहा था। वहीं से वह किडनैप हो गया। महिला ने कहा कि पुलिस ने शुरुआत में केस दर्ज नहीं किया। मां ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर भी बच्चे को ढूंढने की काफी कोशिश की। महिला ने कहा कि उसका पति मिस्त्री का काम करता है। लगभग एक महीने से वह पुल के नीचे परिवार के साथ रह रही थी। महिला का सबसे छोटा बच्चा एक महीने का है।

Related Articles

Back to top button