ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Bigg Boss 16 : ‘बिग बॉस 16’ की टाइमिंग में होगा बदलाव, वीकेंड में जल्दी देख पाएंगे शो ?

Bigg Boss 16 सीजन सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार आ रहे ट्विस्ट की वजह से सलमान खान का यह शो हाईएस्ट रेटिंग बनाए हुए है। इसी बीच बिग बॉस के फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के रिएलिटी शो की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं। कहा जा रहा है कि शनिवार और रविवार को शो तय समय से पहले टेलीकास्ट होगा। इतना ही नहीं खबरें ये भी हा रही हैं कि दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देने के लिए शो में कुछ धमाकेदार होने वाला है।रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को शो तय समय से पहले यानी 9:30 बजे टेलीकास्ट होने वाला है। कहा जा रहा है कि ‘झलक दिखला जा 10’ के खत्म हो जाने की वजह से ‘Bigg Boss’ की टाइमिंग में बदलाव किए जा रहे हैं। लेकिन, यह बदलाव सिर्फ शनिवार और रविवार के दिन टेलीकास्ट होने वाले शो के लिए किए गए हैं। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बिग बॉस तय समय पर ही आएगा।हालांकि, अभी तक शो की टाइमिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। टाइमिंग के अलावा ‘वीकएंड का वार’ के फॉर्मेट में भी बदलाव करने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स, शो के मेकर्स से मांग कर रहे हैं कि सलमान खान को हमेशा की तरह शनिवार और रविवार वाले एपिसोड में लाया जाए। यूजर्स का कहना है कि हर सीजन में सलमान ‘शुक्रवार का वार’ नहीं बल्कि ‘शनिवार का वार’ लेकर आते थे। इसलिए इस साल भी उन्हें ‘शनिवार का वार’ की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button