ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

दूसरे हॉकी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-4 से हराया

ब्लेक गोवर्स की हैट्रिक के दम पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय हॉकी टीम को दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को 7-4 से हराया। पांच मैचों की सीरीज में भारत की यह लगातार दूसरी हार है।कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के तीसरे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर तक भारतीय टीम 3-4 से पिछड़ रही थी। अंतिम क्वार्टर में खराब खेल की वजह से टीम को 4-7 की हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने तीसरे और 60 मिनट में, हार्दिक सिंह ने 25वें और रहील मोहम्मद ने 36वें मिनट में गोल किए।ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लेक गोवर्स ने 12वें, 27वें व 53वें मिनट, जैक वेल्च ने 17वें व 24वें मिनट, जैकब एंडरसन ने 48वें मिनट और जेक व्हीटन ने 48वें मिनट में गोल दागे। नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह लगातार 12वीं हार है।पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम 4-5 से हार गई थी। तीसरा टेस्ट मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के एडी ऑकेंडेन ने अपना 400वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला। 400 या अधिक मैच खेलने वाले वह दुनिया के सातवें खिलाड़ी बने हैं।

Related Articles

Back to top button