ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

घटाई गई शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा श्रेणी , अब ‘वाई श्रेणी’ की सुरक्षा में रहेंगे

लखनऊ| प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटा दी गई है। अब वह वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटा दी गई है। अब वह वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। अभी तक उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। 25 नवंबर को हुई राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति में यह निर्णय लिया गया। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।शिवपाल सिंह यादव इन दिनों मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा प्रत्याशी व अपनी बहू डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वह जगह-जगह जनसभाएं कर लोगों से डिंपल को वोट देने की अपील कर रहे हैं।शिवपाल जसवंतनगर से सपा के टिकट पर विधायक हैं। जसवंतनगर विधानसभा सीट भी मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। यहां का वोट प्रतिशत मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने में अहम भूमिका अदा करता है। मैनपुरी सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई है।शिवपाल सिंह को यूपी चुनाव के पहले जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी पर अब इसे घटाकर वाई श्रेणी की सुरक्षा कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button