ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

Viral Video: क्‍यों मुंह में चप्पल दबाकर भागा सांप!

Viral Video: जब कोई सांप सामने आ जाए तो अच्छे अच्छों सिटी-बिटी गुल हो जाती है। सोशल मीडिया पर सांपों के कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो बहुत डरावने होते हैं। आपने भी सांपों के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन एक महिला सांप से बचने के लिए चप्पल फेंकती है इसके बाद जो होता है उसको देखकर हर कोई हैरान है, ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा। इन दिनों इंटरनेट पर कोबरा सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।महिला ने फेंकी चप्पल, मुंह में चप्पल दबाकर भागा सांपइन दिनों सोशल मीडिया पर एक किंग कोबरा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक कोबरा सांप से बचने के लिए घबराई महिला उसे चप्पल फेंककर मारने की कोशिश करती है। चप्पल लगने से सन्न कोबरा सांप एक बार के लिए ठिठक जाता है। लेकिन अगले ही पल वह कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आपकी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।वीडियो में देख सकते है कि जब महिला सांप को चप्पल फेंककर मारती है तो सांप उस चप्पल को अपने मुंह में दबाकर भागने लगता है। महिला अपनी चप्पल लेने के लिए कोबरा के पीछे—पीछे दौड़ती लगती है। पास में ही खड़ी महिला की बेटी यह अनोखा नजारा अपने मोबाइल में कैद कर लेती है। थोड़ी दूर जाने के बाद सांप मुंह में चप्पल लेकर पास के एक खाली प्लॉट में घुस जाता है।I wonder what this snake will do with that chappal. He got no legs. Unknown location. pic.twitter.com/9oMzgzvUZd— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) November 24, 2022सोशल मीडिया पर छाया वीडियोइस वायरल वीडियो को IFS अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,’मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर वह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है।’ ऑफिसर के वायरल वीडियो से यह पता नहीं चल रहा है कि वह घटना कहां की है। वहीं यूजर्स को सांप के उस अटपटे व्यव्हार वाला वीडियो खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो को 1.3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button