ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कार्यक्रम में शामिल होने आया था, खेलने के दौरान हादसा; 16 घंटे बाद मिली लाश

गरियाबंद/धमतरी:  गरियाबंद जिले में 6 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। वो धमतरी जिले से यहां कार्यक्रम में शामिल होने आया था। मगर खेलते-खेलते कब तालाब के पास पहुंच गया किसी को कुछ पता ही नहीं चला। अब 16 घंटे बाद उसकी लाश मिली है। मामला गरियाबंद थाना क्षेत्र का ही है।जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के सेमरा भखारा का रहने वाला चुरामन यादव रविवार को अपने माता-पिता के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद के कश गांव आया था। उसके माता-पिता कार्यक्रम में शामिल भी हुए। मगर चुरामन कब घरे से निकल गया उसका कुछ पता नहीं चला।आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई थी।इधर, जब देर शाम तक वह नहीं लौट, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने रविवार रात को ही इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी थी। सोमवार सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। जिस पर कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी दी कि गांव के तालाब के पास हमने बच्चे को रविवार शाम को खेलते देखा था।इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे का पता लगाया। जिसके बाद बच्चे का शव तालाब में ही मिला। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। वहीं परिजनों ने जैसी ही शव देखा, सब रोने लगा। पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Related Articles

Back to top button