ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Mokshda Ekadashi: इस दिन रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, इस विधि से करें पूजा तो होगी शुभ फल की प्राप्ति

Mokshda Ekadashi 2022: हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस बार यह व्रत 3 दिसंबर को रखा जाएगा. इस दिन कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए.

Mokshda Ekadashi Puja Vidhi: मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. मोक्षदा एकादशी का व्रत हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है. इस साल यह तारीख 3 दिसंबर के दिन पड़ रही है. इन दिन व्रत रखने के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, वरना व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है. वहीं, इस दिन विधि-विधान से पूजा भी की जानी चाहिए.

नियम 

मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और वैकुंठ में जगह की प्राप्ति होती है. इस दिन व्रत करने के साथ ही कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. मोक्षदा एकादशी के दिन मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए.

भोजन

इस दिन बिल्कुल सात्विक भोजन करना चाहिए. इस कंद, फल खा सकते हैं. वहीं, प्याज, लहसुन, मसूर की दाल, चावल, बैंगन को हाथ नहीं लगाना चाहिए और न ही किसी भी तरह के भोजन में इसका इस्तेमाल करना चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और कथा सुनें.

पूजा विधि

मोक्षदा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें. इसके बाद स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं. भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें और तुलसी, फूल अर्पित करें. जो लोग व्रत रखना चाहते हैं तो इसका संकल्प लें. इसके बाद भगवान को भोग लगाएं और साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा भी करें. इसके बाद आरती करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

Related Articles

Back to top button