ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियर

ग्वालियर घाटीगांव रोड़ पर कट्टे की नौक पर, दंपति से लूट l

डबरा में व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशोें की तलाश के चलते ही घाटीगांव हाइवे स्थित सिमरिया मोड़ पर ऑटो सवार परिवार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने कट्टे दिखाकर 19 हजार रुपए व गहने लूट लिए। यह परिवार रिश्तेदारी में निमंत्रण देकर वापस गोला का मंदिर स्थित अपने घर पर लौट रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुृंची और बदमाशों की तलाश में सर्चिंग की, लेकिन बदमाश नहीं मिले। बताया गया है कि नारायण विहार काॅलोनी गोला का मंदिर निवासी गांधी प्रसाद शर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद शर्मा ऑटो आपरेटर है। विगत दिवस वह पत्नी रेखा और बुआ कस्तूरी के साथ घाटीगांव स्थित ससुराल में अपने यहां आयोजित होने वाली भागवत कथा का निमंत्रण देने गए थे। निमंत्रण देने के बाद वह अपने ऑटो से वापस ग्वालियर आ रहे थे और इसी दौरान सिमरिया मोड़ पर बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश ऑटो पर आया और उन पर कट्टा तान दिया। दूसरे बदमाश ने गांधी, उसकी पत्नी रेखा व बुआ के पर्स छीन लिए और गहने उतरवा लिए। बदमाशों ने तीनों के पर्स में लगभग 19 हजार रुपए थे और पत्नी के पास से सोने की चेन व बाले व कस्तूरी से सोने की चेन व मंगलसूत्र लूट कर बाइक पर सवार होकर भाग गए। ऑटो चालक गांधी प्रसाद ने बताया कि लुटेरों की उम्र 25 से 30 वर्ष थी। बाइक चला रहे बदमाश ने सफेद शर्ट पहने हुए था, दूसरा बदमाश हरे रंग की धारीवाली जैकेट और कट्टा दिखा रहा बदमाश काली हुड पहने हुए था। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में हाइवे पर नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश पुलिस को नहीं मिले। घटना के बाद हाइवे के थानों की दो टीमें लुटेरों की तलाश में हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही जंगल में सर्चिंग कर रहीं है। लुटेरों की तलाश कर रहे हैं "ऑटो में सवार परिवार के साथ लूट की घटना हुई है। लुटेरों की तलाश में हाईवे एवं जंगल के रास्तों पर तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।" -हिना खान, एसडीओपी घाटीगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button