ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दतिया आकस्मिक सेवाएं देने में मेडिकल कॉलेज दतिया के चिकित्सक आगे डीन डॉ दिनेश उदेनिया

बुजुर्ग ने सोते समय निगला , खुद के नकली दांत, जान पर बनी मेडिकल कॉलेज दतिया के चिकित्सकों ने बचाई जान* दतिया। जिले के 58 वर्षीय रामहुजूर की जान पर आफत बन पड़ी जब उसने सोते समय अपने नकली दांत , नहीं निकाले और उनके साथ ही सो गया , सोते समय यही नकली दांत मरीज की आहार नली में , निगलने के कारण फस गया। । चूंकि यह नकली दांत का आकार बड़ा था और साथ ही साथ अनियमित सतह के साथ था, इसलिए इसने आहार नली को चोट पहुंचाई और सूजन का कारण बन गया। मरीज को निगलने में दर्द, सांस लेने में परेशानी हुई और वह मेडिकल कॉलेज दतिया के नाक, कान, गला विभाग की ओपीडी मैं आया, तब जांच करने पर पता चला कि यह दांत , आहार नली में फसे हुए हैं जिसको ऑपरेशन द्वारा ही बाहर निकाला जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर,डॉ आशीष मौर्य की टीम जिसमें डॉ मनीष सचान और सीनियर डॉ सुरेंद्र भार्गव शामिल थे, ने मरीज को पूर्ण बेहोशी में लेकर , एंडोस्कोपी द्वारा निकाल दिया गया। बेहोशी देने वाले चिकित्सकों में डॉ मंजुलता शाक्य, और डॉ भरत वर्मा शामिल थे। ऑपरेशन के बाद मरीज अब बेहतर है । मरीज के परिजनों ने चिकित्सकों का आभार जताया है। इस मानवीय , एमरजेंसी ऑपरेशन के लिए डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने चिकित्सकों को बधाई दी है और कहा की आकस्मिक सेवाएं देने में मेडिकल कॉलेज दतिया के चिकित्सक आगे हैं , और यह सेवाएं और उत्कृष्ट हो यही उम्मीद हैं। उपरोक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी,डॉ हेमंत कुमार जैन द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button