ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

लाइटिंग व डीजे वाले 2 लोगों ने शादी समारोह से 7 साल की बच्ची का अपहरण कर किया गैंगरेप 

लखनऊ। राजधानी के बंथरा इलाके में एक शादी समारोह में लाइटिंग तथा डीजे का काम करने वाले 2 लोगों ने शादी समारोह से एक 7 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। इन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है। अस्पताल में बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि सीतापुर की रहने वाली बच्ची  मां-बाप के साथ शादी में शामिल होने आई थी। उस दौरान जब बच्ची के माता-पिता शादी में लगे थे इसी बीच देखा कि उनकी बेटी गायब  हो गई। उन्होंने पहले कार्यक्रम स्थल में बेटी को तलाशा जब नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। इसके बाद विवाह स्थल से कुछ दूरी पर एक खाली प्लॉट के किनारे एक बाइक खड़ी दिखी।
सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर विनय कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने कुछ दूरी पर झाड़ियों में कुछ हलचल देखी। जब पुलिस वहां पहुंची तो बच्ची के साथ 2 लोगों को देखकर चौंक गई। उनमें से एक भागने में सफल रहा जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। लड़की अर्ध-चेतन अवस्था में थी और दर्द से कराह रही थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज रावत 21 और फरार की रामेश्वर के रूप में हुई है। दोनों बंथरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दावा किया रावत ने कबूल किया कि उसने और रामेश्वर ने पीड़िता को झूले पर ले जाने का झांसा दिया। वे उसे अपनी बाइक पर एक सुनसान जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button