ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

शाम को खेलते-खलते दो नाबालिग सगे भाई हुए थे लापता, पीआरवी ने दुर्गापुर रोड टहलते हुए मिले

अमेठी जिला: अमेठी में पुलिस की एक बार फिर सराहनीय पहल सामने आई जहां पुलिस ने कल देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दो नाबालिग सगे भाइयों को 24 घंटे के भीतर बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। लापता बच्चे मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।सड़क पर घूमते मिले बच्चेदरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के धमरावा नगरकोट गांव का है जहां के रहने वाले संतलाल के दो बेटे 11 वर्षीय रवि और 14 वर्षीय हरकेश कल शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए।रातभर संतलाल अपने नाबालिक बच्चों को आस पास के गांवो में ढूंढता रहा लेकिन कहीं भी बच्चों का पता नही चला। आज सुबह संतलाल अमेठी कोतवाली पहुंचकर बच्चों के लापता होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस हरकत में आई और पुलिस की कई टीमों के अलावा पीआरवी को भी बच्चों की तलाश में लगाया गया। पीआरवी लगातार बच्चों की खोज में जुटी हुई थी। पीआरवी को दो नाबालिग बच्चे अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर रोड पर घूमते दिखाई दिए। पीआरबी ने दोनों बच्चों से तत्काल पूछताछ की जिसके बाद दोनों की पहचान कल शाम लापता हुए हरकेश और रवि के रूप में हुई।परिजनों ने पीआरवी को दिया धन्यवादसकुशल बच्चों के मिलने के बाद पीआरबी ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर देने के साथ ही बच्चों के परिजनों को दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद पीआरवी ने बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।अपने दोनों बच्चों को सकुशल पाने के बाद संतलाल और उसकी पत्नी ने पुलिस का धन्यवाद दिया है। बताया जा रहा की दोनों बच्चे कल शाम को खेलते खेलते गांव से निकलकर हाईवे की तरफ चले आये और यही से अमेठी कस्बे की तरफ चले गए।

Related Articles

Back to top button