ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

तापसी पन्नू की मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर  फिल्म ‘ब्लर’ का टीजर हुआ रिलीज

इस साल पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की दो फिल्में ‘शब्बाश मिट्ठू’ और ‘दोबारा’ रिलीज हो चुकी हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थीं। इनके बाद अब अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘ब्लर’ के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाने आने वाली हैं। पिछले दिनों मोशन पोस्टर साझा करने के बाद आज अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘ब्लर’ का टीजर रिलीज कर दिया है।

तापसी पन्नू जल्द ही ‘ब्लर’ नाम की एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जी 5’ पर रिलीज हो रही है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका एलान करने के बाद अब अभिनेत्री ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी स्टूडियोज और आउटसाइडर्स फिल्म्स और एखेलन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘ब्लर’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अजय बहल और पवन सोनी द्वारा लिखित ‘ब्लर’ की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है और उसके संघर्षों का अनुसरण करती है। फिल्म में तापसी पन्नू गायत्री का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी जुड़वां बहन की मौत की जांच करने की कोशिश करते हुए धीरे-धीरे अपनी दृष्टि खो रही है। फिल्म में तापसी एक निर्माता के रूप में भी काम कर रही हैं। यह फिल्म 9 दिसंबर को जी 5 पर रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button