ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

लंबा मार्च इस्लामाबाद नहीं जाएगा

रावलपिंडी| पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी का ‘हकीकी आजादी’ मार्च इस्लामाबाद की ओर नहीं जाएगा, क्योंकि वह देश में अराजकता नहीं फैलाना चाहते हैं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई ने कहा, “वे (सरकार) इस्लामाबाद मार्च का खर्च नहीं उठा सकते.. वे लाखों लोगों को इस्लामाबाद में प्रवेश करने से नहीं रोक सकते। हम श्रीलंका जैसे हालात पैदा कर सकते थे, मगर ऐसा नहीं करेंगे।”

खान ने कहा कि पार्टी ने मौजूदा शासकों को समय से पहले चुनाव की घोषणा करने के लिए मजबूर करने के लिए देश की सभी विधानसभाओं को छोड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, “अगर दंगे होते हैं, तो चीजें सभी के हाथ से निकल जाएंगी। मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि ऐसा कोई कदम न उठाया जाए, जिससे देश में अराजकता पैदा हो।”

उन्होंने कहा, “आज मैं इस्लामाबाद मार्च के खिलाफ फैसला कर रहा हूं, क्योंकि हम देश में अराजकता नहीं फैलाना चाहते। हम इस भ्रष्ट व्यवस्था का हिस्सा नहीं रहेंगे। हमने सभी विधानसभाओं को छोड़ने का फैसला किया है।”

खान ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्रियों के साथ सभी विधानसभाओं से हटने के मामले पर चर्चा की है और इस संबंध में अंतिम निर्णय पीटीआई की संसदीय दल की बैठक के बाद घोषित किया जाएगा।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “हमारे देश को नुकसान पहुंचाने के बजाय, इस भ्रष्ट व्यवस्था को छोड़ना बेहतर है।”

अपदस्थ प्रधानमंत्री अपने हकीकी आजादी मार्च को ‘चरमोत्कर्ष’ तक पहुंचाने के लिए रावलपिंडी में एक जनसभा को संबोधित किया। महीने की शुरुआत में एक बंदूक हमले में घायल होने के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी।

खान ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, “जब मैं लाहौर से रावलपिंडी के लिए रवाना हो रहा था, तो सभी ने मुझे मेरे पैर में घाव के कारण यात्रा न करने की सलाह दी।”

उन्होंने कहा कि उनके सहयोगियों ने भी उन्हें रावलपिंडी में जनसभा को संबोधित नहीं करने की चेतावनी दी, क्योंकि शीर्ष पदों पर आसीन तीन अपराधी फिर से उन्हें मारने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button