ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद खाना खाते वक्त लूटी, 4 लुटेरों ने की वारदात

चंडीगढ़। मोहाली में लगातार गन प्वाइंट पर लूट की वारदातें हो रही हैं। कार लूट का ताजा मामला फेज 11 में सामने आया है। यहां एक ड्राइवर से वरना कार लूट कर आरोपी फरार हो गए। बीते 20 नवंबर से अभी तक 3 कारें गन प्वाइंट पर लूटी जा चुकी हैं। ताजा मामले में शिकायतकर्ता पानीपत का विनोद कुमार है जिसके साथ यह वारदात हुई है। विनोद के मुताबिक 4 आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। विनोद पानीपत से मोहाली फेज 10 आया हुआ था।जानकारी के मुताबिक विनोद अपने मालिक पानीपत के संजय कुमार के 2 रिश्तेदारों को छोड़ने आया था। रिश्तेदार सत्संग में शामिल होने पहुंचे थे। रिश्तेदारों को फेज 10 में ड्रॉप कर विनोद फेज 12 में ढाबे पर खाना खाने रुका था। जैसे ही वह कार में बैठने लगा तो पिस्तौल के दम पर चार युवकों ने उससे पर्स, मोबाइल और कार लूट ली। रात लगभग 10.30 बजे यह घटना घटी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एक ही गैंग के हाथ होने का शकपुलिस को 4 अज्ञात गैंग मेंबर्स पर शक हैं। इससे पहले हुई कार लूट की घटनाओं में भी 4 आरोपी शामिल थे और वारदात को अंजाम देने का तरीका भी एक जैसा ही था। पुलिस CCTV आदि की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।सेक्टर 88 में कार चुराई और सरहिंद में मिलीइससे पहले बीते 23 नवंबर की रात 2 बजे सेक्टर 88 स्थित पूरब अपार्टमैंट के पास हर्षद गौतम नामक व्यक्ति और उसके 2 रिश्तेदारों से 4 लूटेरे हवाई फायरिंग करते हुए गन प्वाइंट पर कार लूट फरार हो गए थे। आरोपी होंडा सिटी कार में आए थे। अचानक उन्होंने कार रोकी और हर्षद को पिस्टल दिखाई और धमकाते हुए कार लूट ली। पुलिस को लावारिस हालत में कार सरहिंद से बरामद हुई थी। हर्षद ने टोयोटा कंपनी की ग्लांजा कार रेंट पर बुक की थी जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश घूमने जाना था।खरड़ में कार लूटी थीबीते 20 नवंबर को खरड़ में एक टैक्सी ड्राइवर से कार लूट हुई थी। वह लूट भी गन प्वाइंट पर हुई थी। ड्राइवर फतेहगढ़ साहिब का हरप्रीत सिंह था। उसके 2 मोबाइल फोन भी लूटेरे ले गए थे। 20 नवंबर को रात करीब डेढ़ बजे हरप्रीत सवारियां लेकर सेक्टर-68 मोहाली से खरड़ जा रहा था। जब वह खरड़ पहुंचा तो 4 आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे। वह गाड़ी में बैठे और आगे जाकर गाड़ी लूट ली।

Related Articles

Back to top button